फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five transformers connected to the 132 KV powerhouse at MDU have lost power, leaving 20 colonies without electricity.

Rohtak News: 44 डिग्री पारे में हांफा बिजली निगम का सिस्टम

Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five transformers connected to the 132 KV powerhouse at MDU have lost power, leaving 20 colonies without electricity.
17-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर में बिजली संकट गहरा गया है। पारा 44 डिग्री पहुंचने के साथ ही बिजली निगम का ट्रांसफार्मर जवाब दे गया। इससे 20 अधिक कॉलोनियों की बत्ती गुल हो गई। इसके चलते बिजली निगम के सुविधा केंद्र में 24 घंटे में ऑनलाइन व ऑफलाइन 1000 शिकायतें दर्ज की गईं।
एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) स्थित 132 केवी पावर हाउस में सोमवार को आई तकनीकी खराबी के कारण शहर की कॉलोनियों में बिजली बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली निगम का दावा है कि सांपला से आने वाली एचपीवीएनएल की 220 केवी लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से 132 केवी पावर हाउस की बिजली थोड़े समय के लिए बाधित हुई है।
विज्ञापन

शहर में बिजली निगम के घोषित और अघोषित कटों से लोगों का जीना दूभर हो गया है। इन कटों से 2 से 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी से परेशान महिलाएं घरों से निकलकर पार्कों में जाने को मजबूर हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। इसी बीच एमडीयू स्थित मुख्य 132 केवी पावर हाउस की बिजली बंद होने से पांच पावर हाउस पूरी तरह ठप पड़ गए जिससे दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
दोपहर करीब दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक आए ब्रेकडाउन की वजह से डीएलएफ कॉलोनी, मॉडल टाउन, गांधी कैंप, पुराना आईटीआई मैदान, झज्जर रोड क्षेत्र सहित 20 से अधिक कॉलोनियों में हाहाकार मच गया। चिलचिलाती धूप में पानी और बिजली की किल्लत से लोग बेहाल नजर आए।

------
24 घंटे में 1000 शिकायतें पहुंचीं
एमडीयू 132 केवी पावर हाउस की बिजली फेल होने से सुविधा केंद्र में आमजन की शिकायतों का अंबार लग गया। महज एक घंटे के भीतर शिकायतों का आंकड़ा 400 तक पहुंच गया। बिजली सुविधा केंद्र पर कर्मचारियों के लिए एक साथ आ रहीं शिकायतों का निवारण करना बेहद मुश्किल हो गया। निगम के अनुसार, 24 घंटे में 1000 तक शिकायतें पहुंच गईं।
-------
अभी सर्कल के अंतर्गत आने वाली बिजली लाइनों व कॉलोनियों में से अधिक समस्या नहीं मिल रही हैं। हालांकि, तकनीकी व आपदा कारणों से बिजली थोड़े समय के लिए प्रभावित हो रही है। सोमवार को सांपला से आने वाली एचपीवीएनएल की 220 केवी लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से एमडीयू 132 केवी पावर हाउस की बिजली थोड़े समय के लिए ब्रेक हुई थी।
- बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
-------
बिजली निगम को गर्मी के दिनों में आमजन के बारे में सोचना चाहिए। गर्मी से पहले करने के काम भीषण गर्मी के दौरान निगम को नहीं करने चाहिए। मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली कट लगाए जाएं।

- अमित कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

--------
दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक बिजली ने बहुत तंग किया। लाइट न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। निगम से अनुरोध है कि कट लगाने से पहले जनता को आश्वस्त किया जाए।

- अशोक गिरधर, डीएलएफ कॉलोनी

-------

गर्मी में ज्यादा कट लगाए जाते हैं। सरकार व निगम को खामियों से जनता परेशानी होती है। सोमवार को भी बिजली दो बजे जाने के बाद कई घंटे तक बाधित रही थी।

- पंकज, शिवाजी कॉलोनी

17-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद

17-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद- फोटो : Archive

17-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद

17-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद- फोटो : Archive

17-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद

17-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed