फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five new dengue cases found

डेंगू के पांच नए केस मिले

Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue cases found
डेंगू के पांच नए केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 68 पहुंच गया है। यह पिछले साल से 18 केस अधिक है। यही नहीं, विभाग की सक्रियता के चलते 42 जगह पर मच्छर का लार्वा भी मिला है। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि जिले में मच्छर जनित रोग नियंत्रण में हैं। सोमवार को पांच नए केसों के साथ अब तक डेंगू के 68 मरीज सामने आए हैं। इनमें प्रेम नगर, दुर्गा कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, राम गोपाल कॉलोनी, शीतल नगर शामिल है। इन सभी जगह एक-एक डेंगू केस दर्ज हुआ है। मच्छर जनित रोगों पर अंकुश के लिए जागरूकता अभियान व एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्पेशल माइक्रो प्लान तैयार कर विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को किला मोहल्ला, रामगोपाल कॉलोनी, फतेहपुर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, तिलकनगर, विशाल नगर, अमृत कॉलोनी, आर्य नगर में मच्छर का लार्वा मिला है। अभियान के तहत 42 जगह लार्वा पाया गया। इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही दोबारा लार्वा मिलने पर निगम कार्यालय की ओर से तीन हजार रुपये तक का चलान काटे जाने की चेतावनी भी दी गई है। जिले में अब तक 68 डेंगू के केस दर्ज किए गए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 50 था। विभाग 4479 नोटिस भी जारी कर चुका है। पिछले साल यह आंकड़ा 4012 था। विभाग लगातार लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत घरों के आस पास पानी जमा न होने देने, कूलर की सफाई समय पर करने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed