फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five new courses will be started in Jat Mahavidyalaya, career opportunities will be available

Rohtak News: जाट महाविद्यालय में शुरू होंगे पांच नए कोर्स, मिलेंगे कॅरिअर के अवसर

Mon, 30 Jun 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 30 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Five new courses will be started in Jat Mahavidyalaya, career opportunities will be available
जाट कॉलेज। स्रोत : सोशल मीडिया
रोहतक। अखिल भारतीय जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पांच नए कोर्स शुरू होने की उम्मीद है। इनमें बीए मनोविज्ञान व समाजशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान और योग विज्ञान और एमएससी कंप्यूटर विज्ञान (डेटा साइंस और मशीन-लर्निंग) कोर्स शामिल हैं। यह सभी पाठ्यक्रम स्व-वित्तपोषण योजना (सेल्फ-फाइनेंसिंग योजना) के तहत उपलब्ध हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) को पत्र भेजा गया है। विवि की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सीट और फीस तय की जाएगी। कार्यवाहक प्राचार्य जोगेंद्र दहिया ने बताया कि यह सभी कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को अलग-अलग कॅरिअर के अवसर मिलेगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीए मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री परामर्श, मानव संसाधन, सामाजिक कार्य, शिक्षण, शोध और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। आगे की पढ़ाई जैसे एमए पीचडी के साथ, एक लाइसेंस प्राप्त मनोवैज्ञानिक या चिकित्सक बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए समाजशास्त्र सामाजिक मुद्दों, समुदायों और मानव व्यवहार का अध्ययन है। इस डिग्री के साथ, छात्र सामाजिक अनुसंधान, सार्वजनिक नीति, गैर-लाभकारी संगठनों, सामुदायिक विकास और शिक्षा में कॅरिअर बना सकते हैं।



जाट महाविद्यालय बनेगा जिले का दूसरा महाविद्यालय
जिले में फिलहाल महारानी जाट किशोरी कन्या महाविद्यालय में एमए योग विज्ञान का कोर्स है। जाट महाविद्यालय यह कोर्स शुरू करने वाले दूसरा महाविद्यालय बन जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि योग विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री योग प्रशिक्षक, योग चिकित्सक, वेलनेस सलाहकार, शोधकर्ता या योग स्टूडियो प्रबंधक के रूप में कॅरिअर के अवसर प्रदान करती है। वहीं एमए राजनीति विज्ञान सार्वजनिक नीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीतिक व्यवहार का अध्ययन है। इस स्नातकोत्तर डिग्री के साथ, छात्र सिविल सेवाओं, राजनीतिक विश्लेषण, कानून, अनुसंधान, शिक्षण और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में कॅरिअर बना सकते हैं। एमएससी कंप्यूटर विज्ञान (डेटा साइंस और मशीन-लर्निंग) यह एक अत्यधिक मांग वाला क्षेत्र है। इस डिग्री के साथ, छात्र डेटा वैज्ञानिक, मशीन लर्निंग इंजीनियर, एआई डेवलपर, डेटा विश्लेषक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अनुसंधान वैज्ञानिक के रूप में काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed