{"_id":"6191604081826851c650874c","slug":"five-miscreants-beat-the-driver-by-robbed-rohtak-news-rtk629853362","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की नीयत से हथियारबंद पांच बदमाशों ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की नीयत से हथियारबंद पांच बदमाशों ने चालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम थाना क्षेत्र में एक वाहन चालक को हथियारबंद पांच बदमाशों ने मारपीट की। आरोपियों ने चालक से नकदी लूटने की नीयत से उस पर हमला किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मदीना निवासी चंद्रपाल उर्फ काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई बिजेंद्र के साथ महम के सरकारी अस्पताल की तरफ से गाड़ी लेने गया था। यहां एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। जब हम कार के पास से गुजरे तो कार की लाइट जली। इस पर हम रुक गए। इस दौरान एक आदमी व एक औरत अपने हाथ में पिस्तौल लेकर वहां आएं। उन्होंने आते ही नकदी मांगी। इस पर उसे मना कर दिया। यह सुनने के बाद उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तान दी। उसके गोली चलाने से पहले साथ आए मेरे भाई ने अपने हाथ में लिया टिफिन आरोपी के हाथ पर मारकर मेरी जान बचाई। यह देखकर उन दोनों ने आवाज देकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। हथियारों से लैस इन लोगों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। अपहरण की नियत से मुझे उठाकर दूसरी जगह ले जाने का भी प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर वहां आसपास के लोग आ गए। उन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।