फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five miscreants beat the driver by robbed

लूट की नीयत से हथियारबंद पांच बदमाशों ने चालक को पीटा

Mon, 15 Nov 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants beat the driver by robbed
महम थाना क्षेत्र में एक वाहन चालक को हथियारबंद पांच बदमाशों ने मारपीट की। आरोपियों ने चालक से नकदी लूटने की नीयत से उस पर हमला किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मदीना निवासी चंद्रपाल उर्फ काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई बिजेंद्र के साथ महम के सरकारी अस्पताल की तरफ से गाड़ी लेने गया था। यहां एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। जब हम कार के पास से गुजरे तो कार की लाइट जली। इस पर हम रुक गए। इस दौरान एक आदमी व एक औरत अपने हाथ में पिस्तौल लेकर वहां आएं। उन्होंने आते ही नकदी मांगी। इस पर उसे मना कर दिया। यह सुनने के बाद उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तान दी। उसके गोली चलाने से पहले साथ आए मेरे भाई ने अपने हाथ में लिया टिफिन आरोपी के हाथ पर मारकर मेरी जान बचाई। यह देखकर उन दोनों ने आवाज देकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। हथियारों से लैस इन लोगों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। अपहरण की नियत से मुझे उठाकर दूसरी जगह ले जाने का भी प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर वहां आसपास के लोग आ गए। उन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed