{"_id":"66e089470060ab655705a0a1","slug":"five-electric-buses-will-reach-rohtak-after-elections-rohtak-news-c-17-roh1020-501592-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव के बाद रोहतक पहुंचेगी पांच इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव के बाद रोहतक पहुंचेगी पांच इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
10सीटीके15..बस स्टैंड की वर्कशाॅप के अंदर बना चार्जिंग पॉइंट स्टेशन। संवाद
रोहतक। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अक्तूबर में शहर को पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं। रोडवेज मुख्यालय की ओर से निजी बस कंपनी के साथ एग्रीमेंट पर फाइनल मुहर लग चुकी है। अब डिपो में बसें आना बाकी है। सभी बसों में एसी की सुविधा होगी।
डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए एक चार्जिंग पाइंट लगाया जाएगा। चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए सभी लाइन अंडरग्राउंड बिछा दी गई है। फुल चार्ज होने के लिए बस को चार से पांच घंटे का समय लगेगा। चार्ज होने के बाद 200 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकेगा।कर सकती है। बसों के ऑपरेशनल स्टाॅफ के लिए दो रूम बस स्टैंड पर तो दो रूम वर्कशॉप के अंदर निर्धारित किए गए हैं।
ग्रामीण रूट पर चल सकती है एक बस
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बस ग्रामीण रूट पर भी चलाई जा सकती है। लेकिन, रूट निर्धारित नहीं किया गया है। चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के पास 163 पेड़ों को भी काटा जा चुका है। फिलहाल तकनीकी समस्या के चलते यह प्रक्रिया रुकी है। अन्य प्रक्रिया बस स्टैंड के लिए जारी है।
विज्ञापन
अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नहीं है चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक वाहनों की बात की जाए तो शहर में 20 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन व अलग-अलग कंपनियों के दौड़ रहे हैं। लेकिन, शहर के अंदर उनके चार्जिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। दोपहिया वाहन मालिक अपने घरों पर ही चार्ज करते हैं।
निजी कंपनी के साथ एग्रीमेंट पूरा हो चुका है। अभी आचार संहिता लगने की वजह से बसें डिपो में नहीं आई हैं। चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद बसें डिपो में पहुंच जाएंगी।
सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो