फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five dengue patients found in one day, number of infected reached 63

Rohtak News: एक दिन में डेंगू के पांच मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 63 हुआ

Fri, 18 Oct 2024 08:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Five dengue patients found in one day, number of infected reached 63
18सीटीके16..लघु सचिवालय पर धरना देती महिला। संवाद
रोहतक। डेंगू के मामले में शुक्रवार को एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई। जांच में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद डेंगू का आंकड़ा 63 पर पहुंच चुका है।शुक्रवार को एकता कॉलोनी, निर्मल नगर, समर गोपालपुर, हसनगढ़, मुंगान से लिए गए सैंपल में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें डेंगू का लार्वा नष्ट करने, जलजनित बीमारियों से जागरूक करने और सैंपल लेने का काम कर रही है। अबतक करीब 2693 डेंगू के लक्षण वाले मरीजों से सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार को भी 105 सैंपल जांच के लिए गए। अगले 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी।
विज्ञापन


डेंगू के 53 मरीजों का ओपीडी में चल रहा इलाज
डेंगू के 53 मरीजों का उपचार ओपीडी में चल रहा है। वहीं अबतक अन्य दस मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं आज भी लार्वा मिलने पर 59 लोगों को नोटिस दिया गया है। अबतक 7567 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। जहां लार्वा मिल रहा है वहां कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ-साथ फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







अबतक यहां मिले डेंगू के केस

एकता कॉलोनी, निर्मल नगर, समर गोपालपुर, हसनगढ़, मुंगान, महम शहर, देव कॉलोनी, प्रीत विहार, खरकड़ा, विजय नगर, सूर्य नगर, शौरा कोठी, सेक्टर तीन, खेड़ी साध, चमारिया, मुंगान, गुढ़ान, माता दरवाजा, सेक्टर 14, सुभाष नगर, भरत कॉलोनी, एमडीयू कैंपस, सीसर खास, न्यू अनाज मंडी, महावीर कॉलोनी, संजय नगर, दुर्गा भवन, अस्थल बोहर, चमारिया, सेक्टर-3 व 4, लाहली मॉडल टाउन, ओमैक्स सिटी, माता दरवाजा, जगदीश कॉलोनी आदि।





एकता कॉलोनी, निर्मल नगर, समर गोपालपुर, हसनगढ़, मुंगान में डेंगू के पांच मामले मिले हैं। टीमें लगातार काम कर रही हैं। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों को सैंपल लिया जा रहा है। लार्वा मिलने नोटिस देने के साथ-साथ पूरे इलाके में कीटनाशक व फॉगिंग भी कराई जा रही है। डेंगू के अबतक 63 मामले आए हैं।

-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed