{"_id":"6511f64f8daa390c8902b88a","slug":"five-days-of-exemption-in-property-tax-hard-work-to-deposit-rohtak-news-c-17-roh1018-254731-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के पांच दिन, जमा करने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के पांच दिन, जमा करने में छूटे पसीने
विज्ञापन
रोहतक। एक तरफ प्रॉपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत की छूट के मात्र पांच दिन बचे हैं, दूसरी तरफ नगर निगम की टैक्स ब्रांच की व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।
सुबह जहां समय पर अधिकारी कुर्सियों पर नहीं मिलते, जबकि दोपहर कभी इंटरनेट खराब हो जाता है तो कभी यूएलबी की साइट बंद हो जाती है। टैक्स जमा कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। यह आलम तब है, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद 29 सितंबर को चंडीगढ़ में टैक्स को लेकर अधिकारियों की बैठक लेंगे।
साढ़े नौ बजे तक नहीं आए अधिकारी, कुर्सियां मिलीं खाली
सोमवार को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में समय पर अधिकारी नहीं आए। जोनल टैक्स ऑफिसर से लेकर उनके सामने टैक्स इंस्टेक्टर से लेकर डीएमसी तक के कार्यालय में अधिकारी नहीं दिखे। पूछने पर बताया गया कि डीएमसी की तबीयत ठीक नहीं थी। जोनल टैक्स ऑफिसर तीसरी मंजिल पर बैठकर काम करते हैं। दूसरे जेडटीओ ज्वाइंट कमिश्नर के पास गए हुए हैं। उधर, दोपहर करीब 12 बजे नागरिक सुविधा केंद्र में बिल ठीक कराने, 15 प्रतिशत की छूट पाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थी। बताया गया कि इंटरनेट नहीं चल रहा है। छानबीन की तो पता चला कि निगम की बिजली आपूर्ति में फाल्ट आ गया था। उसे दूर करने के लिए सोमवार को काम चल रहा है। इसके चलते इंटरनेट की लाइन भी बंद हो गई है। काफी देर तक नेट बंद होने से लोग नागरिक सुविधा केंद्र में लाइन में ही खड़े रहे। गर्मी के चलते बिल की प्रतियां लेकर हवा करते नजर आए।
लोगों ने बयां की परेशानी
हिसार रोड स्थित शास्त्री नगर निवासी अमर सिंह का कहना है कि वह दो घंटे पहले निगम में आया था, लेकिन अभी तक टैक्स जमा नहीं हुआ है। हिसार रोड के ही नरेश कुमार ने कहा कि वह डेढ़ घंटे से लाइन में खड़ा है। अब कर्मचारी कह रहे हैं कि लंच टाइम हो गया। वहीं, सुनील कुमार ने कहा कि यहां पर कोई भी काम समय पर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स की व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित किया जा रहा है। डीएमसी को जरूरी काम हो गया। सोमवार को तकनीकी दिक्कत के कारण इंटरनेट बंद हो गया था। भीड़ को देखते हुए काउंटर बढ़ाए जाएंगे।
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम