फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five days later, on the back foot , MDU , pay grade backorder

पांच दिन बाद बैकफुट पर एमडीयू, पे ग्रेड का आदेश वापस

Tue, 23 Aug 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 23 Aug 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five days later, on the back foot , MDU , pay grade backorder
ग्रेड पे को लेकर एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने की पेन डाउन हड़ताल, दूर-दराज के विद्यार्थी लौटे निराश - फोटो : amar ujala
सहायक कर्मियों के ग्रेड-पे संबंधी आदेश पर एमडीयू प्रशासन को पांच दिन बाद बैकफुट पर आना पड़ा। कर्मचारियों के लगातार विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोमवार दोपहर पे ग्रेड घटाने का आदेश वापस ले लिया। कर्मचारियों को इसके लिए लिखित में पत्र भी दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पे ग्रेड घटाने के पीछे कोर्ट में चल रहे केस का हवाला दिया है। 
विज्ञापन


 बता दें कि एमडीयू प्रशासन ने 16-17 अगस्त को सहायक कर्मचारियों का पे ग्रेड 3600 से घटाकर 3200 कर दिया था। पे ग्रेड कम होने का पत्र जारी होते ही कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। शनिवार और रविवार अवकाश के बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी खुलते ही गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया के नेतृत्व में कर्मियों ने फिर से हड़ताल कर दी। परीक्षा सदन के सामने गेट मीटिंग की गई।
विज्ञापन


कर्मियों ने एकजुट होकर कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की मनमानी नहीं चलने देंगे। जब तक यह फैसला वापस नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। विरोध उग्र होता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पे ग्रेड कम करने का फैसला वापस ले लिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तर्क दिया है कि जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तब यह यथा स्थिति रहेगी। आदेश वापस होने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। इस मौके पर उपप्रधान निरंजन, प्रेम सजवाण, फूल कुमार बोहत, शांतिलाल, रामकुंवार धनखड़, सविता मलिक, रमेश लोरा और ताराचंद शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांकेतिक धरना रहेगा जारी
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने बताया कि आदेश वापस होने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। लेकिन सांकेतिक धरना जारी रहेगा। सांकेतिक धरना यूनिवर्सिटी से कॉलेज लिए जाने के मामले में चल रहा है। बीएड और इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर लिया गया फैसला सरकार को वापस लेना होगा। कर्मचारियों की अन्य कई मांगे हैं। 

पे ग्रेड घटाने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल इसे वापस ले लिया गया है। इसके लिए कर्मचारियों को लिखित में पत्र भी दे दिया गया है। 
- जितेंद्र भारद्वाज, रजिस्ट्रार एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed