फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five CNG city buses will run in the city from May 1

शहर में एक मई से चलेंगी पांच सीएनजी सिटी बसें

Wed, 14 Apr 2021 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Five CNG city buses will run in the city from May 1
Five CNG city buses will run in the city from May 1 - फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमण के बीच एक मई या इससे पहले शहर में सिटी बस सेवा शुरू हो जाएगी। मंगलवार को लुधियाना से तीन सीएनजी संचालित बस रोहतक पहुंच गई, जबकि दो बस बाद में आएंगी। बसों पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लिखे हुए हैं। एक बस पर साढ़े 23 लाख रुपये की लागत आई है, जिसमें एक साथ 32 सवारियों के बैठने की व्यवस्था है। अभी बस ऑपरेटर को आरटीए से बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र लेना है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से दो साल पहले शहर में सीएनजी युक्त बस चलाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, लेकिन पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते बस ऑपरेटर ने टेंडर के बावजूद हाथ पीछे खींच लिए थे। इस साल निगम ने नए ठेकेदार को बस चलाने की जिम्मेदारी दी है। शहर में पांच रूट पर 20 बसें चलाई जाएंगी। ट्रायल के तौर पर पहले चरण में हर रूट पर एक बस चलेगी। बलियाना-बोहर से हिसार रोड, नए बस स्टैंड से पीजीआई, पीजीआई से पुराना बस स्टैंड, नए बस स्टैंड से झज्जर चुंगी होते हुए हिसार रोड व जींद बाईपास, माता दरवाजा होते हुए नए बस स्टैंड का रूट बनाया गया है। बसों में 10 रुपये किराया होगा। बस ऑपरेटर का कहना है कि एक सप्ताह में पांचों बस आरटीए से पास हो जाएंगी। उनको 1 मई से बस चलाने के ऑर्डर हैं। अगर निगम प्रशासन पहले कहेगा तो बस चलाने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed