फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five cases of dengue were found, figure reached 193

Rohtak News: डेंगू के पांच केस मिले, आंकड़ा 193 पहुंचा

Sun, 03 Sep 2023 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five cases of dengue were found, figure reached 193
रोहतक। जिले में शनिवार को पांच डेंगू केसों की पहचान हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू का आंकड़ा 193 पहुंच गया है। इनमें से 114 केस शहरी व 79 केस ग्रामीण इलाके से हैं। स्वास्थ्य विभाग मच्छरजनित रोगों से बचाव को लेकर अभियान चला रहा है। रोगी मिलने वाली जगह पर फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

बाबरा मोहल्ला, सुंडाना, महम, तेज कॉलोनी, राम नगर कॉलोनी में एक-एक केस मिले हैं। इन नए पांच केसों के साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 193 पहुंच गया है। इसमें शहरी इलाके के 114 और ग्रामीण इलाके के 79 केस शामिल हैं। आंकड़े दर्शा रहे हैं कि शहर फिर डेंगू जोन बनता जा रहा है। तीन रोगी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 10 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। विभाग ने 50 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

जुलाई में जहां 18 केस मिले, वहीं अगस्त में इनकी संख्या बढ़कर 174 हो गई। इस वर्ष अब तक 193 केस मिल चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष 254 केस थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा विरोधी गतिविधि चलाने व जागरूकता अभियान के तहत 61 जगह लार्वा मिला। इसके चलते संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में डेंगू और तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग की है 164 मशीनें
डेंगू के वार को निष्क्रिय करने के लिए जिले में कुल 164 फोगिंग मशीनें हैं। इनमें से 145 गांवाें में हैं। ये पंचायतीराज के तहत हैं। नगर निगम में नौ, सांपला, महम व कलानौर नगर पालिका में दो-दो, स्वास्थ्य विभाग के पास तीन व एक मशीन वाहन में फिट है। इनके जरिए विभिन्न डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग की जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर अलर्ट है। इसके चलते लार्वा विरोधी गतिविधियां व जागरूकता अभियान चला रहा है। डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। इनकी संख्या इकाई के अंक में होना राहत पूर्ण है। डेंगू पर अंकुश के लिए फॉगिंग भी कराई जा रही है। लोगों को भी इस मुहिम में सहयोग करते हुए साफ-सफाई रखनी चाहिए। पानी जमा होने से रोकना चाहिए।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed