{"_id":"66722b55051dc8f0d2077cb4","slug":"five-candidates-each-for-president-and-vice-president-and-four-candidates-each-for-general-secretary-and-treasurer-are-in-the-fray-rohtak-news-c-17-roh1020-446508-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रधान व उपप्रधान के पांच-पांच और महासचिव व कोषाध्यक्ष के चार-चार उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रधान व उपप्रधान के पांच-पांच और महासचिव व कोषाध्यक्ष के चार-चार उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था की चुनावी प्रक्रिया अंतिम दौर की ओर बढ़ गई है। मंगलवार को नामांकन वापसी के दिन प्रधान पद की प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में कुल 18 उम्मीदवार रहे हैं। इनमें से प्रधान व उपप्रधान के पांच-पांच और महासचिव व कोषाध्यक्ष के चार-चार उम्मीदवार हैं। साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आबंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार प्रचार में जुट गए हैं। अब 23 जून को मतदान होगा।
संस्था के चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। समाज के लोगों में भी नई कार्यकारिणी के चयन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। मंगलवार को नामवापसी के बाद उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। अब प्रधान पद के चार दावेदार रहे हैं। इसमें गुलाब सिंह हेलिकॉप्टर के चुनाव चिह्न पर, परमजीत गन्ना किसान चुनाव चिह्न, राजसिंह नांदल पानी का टैंक चुनाव चिह्न, राजेंद्र सिंह फुटबॉल के चुनाव चिह्न व नरेश कुमार कांच का ग्लास चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।
उपप्रधान पद के लिए विनोद हुड्डा सेब के निशान, धर्मराज हेलिकॉप्टर, बिकरम गन्ना किसान व चंद्रभान पानी का टैंक निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
महासचिव पद पर नवदीप हेलिकॉप्टर के निशान पर, कृष्ण सिंह गन्ना किसान, जगत सिंह पानी का टैंक व रविंद्र सिंह कांच का ग्लास निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
कोषाध्यक्ष पद पर राजपाल हेलिकॉप्टर, कांता गन्ना किसान, दिनेश पानी का टैंक व सुधीर कांच का ग्लास निशान पर चुनाव लड़ेंगे।