{"_id":"67229a65a4678e6ce30f83a4","slug":"five-accused-arrested-in-cyber-fraud-case-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115054-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साइबर फ्रॉड के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साइबर फ्रॉड के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
Thu, 31 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ के एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर, झज्जर पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना साइबर सेल झज्जर प्रबंधक निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनके फोन पर टेलीग्राम एप से एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा। उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिसे साइनअप कर लॉगिन कर दिया। इसके बाद उनके पास ट्रायल बोनस के रूप में कुछ पैसे भेजे। इसके बाद उनके बताए अलग-अलग खातों में उन्होंने करीब 13 लाख से ज्यादा राशि डाल दी।
इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर सेल झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये खाते में ही सीज करवाए गए। पुलिस ने इस मामले में जोधपुर में कैफे चलाने वाले पांच आरोपियों को जोधपुर से काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीन, नजरू खान, नरेश, भवानी सिंह, सूर्यपाल निवासी राजस्थान के तौर पर की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।