फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First the students took to the streets, now they have come to meet the VC but no solution has been found.

Rohtak News: पहले सड़कों पर उतरे छात्र, अब वीसी से मिलने पहुंचे पर समाधान नहीं हुआ

Thu, 28 May 2026 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 May 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
First the students took to the streets, now they have come to meet the VC but no solution has been found.
30-एमडीयू में रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर नाराजगी जताते हुए छात्र। स्रोत- छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। 18 मई को सड़कों पर प्रदर्शन कर चुके छात्र बुधवार को कुलपति से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
छात्रों का आरोप है कि अच्छे एग्जाम के बावजूद 90 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को 4-5 विषयों में री-अपीयर दे दी गई। दूरस्थ शिक्षा एमए इतिहास तृतीय सेमेस्टर के 150 से अधिक छात्र पहले ही 18 मई को सड़कों पर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि उस समय प्रशासन ने एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन दिया था। अब बुधवार को वे कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे लेकिन वे नहीं मिले।

90 प्रतिशत छात्रों को री-अपीयर, मूल्यांकन पर गंभीर सवाल
छात्रों के अनुसार 14 मई को घोषित रिजल्ट में करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को 4-5 विषयों में री-अपीयर दी गई है। छह पेपरों में इतनी बड़ी संख्या में फेल होना सामान्य नहीं है। इससे विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपर को भी 4 विषयों में री-अपीयर
छात्रा ममता, जो अब तक टॉपर रही हैं उन्हें भी चार विषयों में री-अपीयर दे दी गई। पूजा, शाहरूख, अमित का कहना है कि मीडिया सोसाइटी और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे आसान विषयों में भी री-अपीयर आना समझ से परे है। छात्रों की मांग है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाएं उनके सामने जांची जाएं जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।



वर्जन
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सीक्रेसी ब्रांच को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए। इस मामले पर तहकीकात की जाएगी। - प्रो. राहुल ऋषि, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed