फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First drink liquer, then fight broke out and was thrown into the drain

पहले पिलाई शराब, फिर किया झगड़ा, मारपीट कर ड्रेन में फेंका, मौत

Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
First drink liquer, then fight broke out and was thrown into the drain
First drink liquer, then fight broke out and was thrown into the drain
सांपला। गिझी गांव में एक युवक को पहले उसके दोस्तों ने शराब पिलाई, फिर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर ड्रेन में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिता की शिकायत पर चार नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतल व एक खून से सना हुआ पत्थर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता जयपाल ने बताया कि उसके बेटा सतबीर 12वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को सतबीर घर से मोनू पुत्र इकबाल के साथ बाइक पर समचाना जाने वाली ड्रेन की तरफ गए थे। उस समय दूसरी बाइक पर चांद पुत्र सुरेंद्र, विनोद पुत्र जोगिंद्र, टिंकू पुत्र कप्तान थे। देर शाम तक जब बेटा घर नहीं आया तो उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे सूचना मिली की सतबीर ड्रेन में पड़ा हुआ है। जब वह वहां पहुंचा तो उसके कान से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शराब के नशे में हुए झगड़ा
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में चांद पुत्र सुरेंद्र, मोनू पुत्र इकबाल, विनोद पुत्र जोगिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रिंकू पुत्र कप्तान सिंह अभी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान विनोद व सतबीर में कहासुनी हो गई। जिस पर चारों ने मिलकर सतबीर पर लात, घूंसों से हमला कर दिया। इसी दौरान उस पर एक पत्थर दे मारा। जिससे वह बेहोश हो गया। इस पर उन्होंने उसे उठाकर ड्रेन में फेंक दिया और बाइकों पर मौके से फरार हो गए। वहां से फरार होने के बाद मृतक की बाइक उन्होंने रोहद के पास नहर में डाल दी और घर आ गए। सुबह जब लोगों ने ड्रेन में युवक को पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त करवाई और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों का था इकलौता भाई
मृतक सतबीर दो बहनों का अकेला भाई था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। तीज पर दोनों बहनों को कोथली देने के लिए उसे जाना था। उसके लिए घर पर सारी तैयारियों हो गई थी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सतबीर की मौत का पता चलने पर घर में कोहराम मच गया।
शव देखकर मां व बहन हुईं बेहोश
सुबह मां को किसी ने नहीं बताया कि उसके इकलौते बेटे की मौत हो चुकी है। पर पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर लाया गया तो उसकी मौत का पता चलने पर दोनों बहनें और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और तीनों बेहोश हो गईं। पड़ोसियों ने किसी तरह तीनों को संभाला। मृतक का पिता जयपाल सेवानिवृत्त फौजी है।

पांचों ने देर शाम तक शराब पी। उसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में जब वह बेहोश हुआ तो चारों ने उसे घसीट कर ड्रेन में डाल दिया। ड्रेन में पानी था। पानी में उलटा गिरने से उसकी मौत हो गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक आरोपी अभी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed