फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   firing

सैमाण में परचून की दुकान पर चलीं गोलियां, दो घायल, भैणी सुरजन में रास्ते में तीसरे युवक को भी मारी गोली

Tue, 29 Oct 2019 03:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
firing
रोहतक/महम। रंजिश के चलते दिवाली की देर शाम महम के गांव सैमाण में परचून की दुकान पर पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलीं, जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों ही ओर से एक दूसरे पर गोली मारने के आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं। वहीं भैणी सुरजन में भी खेल स्टेडियम से लौट रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। तीनों घायलों का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। तीनों घायलों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तीनों के बयान पर अलग-अलग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भैणी सुरजन निवासी मनीष ने बताया कि वह दिवाली की शाम करीब आठ बजे गांव के खेल स्टेडियम के पास घूमने गया था। इसी दौरान सैमाण निवासी जसबीर उर्फ मोनू, अजु व सोनू कैरा बाइक पर सवार होकर आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही बाद में जसबीर ने पिस्तौल निकालकर उसे गोली मारी दी, जो गोली उसके पेट में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं गांव सैमाण निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देर शाम को खेत से लौट रहा था। रास्ते में वह एक परचून की दुकान से सामान लेने लगा। इसी दौरान वहां गांव वासी जसबीर उर्फ मोनू व अन्य युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। झगड़ा बढ़ते देख वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान जसबीर उर्फ मोनू ने उस पर गोली चला दी, जो गोली उसके कूल्हे में जा लगी। गोली लगने के बाद सुमित नीचे जमीन पर गिर गया और आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

दोनों वारदातों के आरोपी जसबीर को भी लगी गोली, दोनों घायलों के खिलाफ दी शिकायत
इसके अलावा दोनों मामलों में आरोपी जसबीर उर्फ मोनू ने भी पुलिस को उसे गोली मारने की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में जसबीर ने बताया कि वहां गांव की एक परचून की दुकान पर सामान खरीद रहा था। इसी दौरान वहां सुमित, धोलिया व एक अन्य युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान गांव वासी सुमित ने उसके बाएं पैर पर गोली मारी जो उसके घुटने के पास लगी। जसबीर ने बताया कि सुमित के पहले फायर करने के बाद उसने भी बदले में सुमित पर फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सुमित की शिकायत पर जसबीर उर्फ मोनू, अजय, निट्टू और दो अन्यों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं घायल मनीष की शिकायत पर जसबीर उर्फ मोनू, अज्जू, सोनू कैरा सहित दो अन्यों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही घायल व दोनों शिकायतों में मुख्य आरोपी जसबीर उर्फ मोनू की शिकायत पर सुमित, धोलिया सहित एक अन्य के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल तीनों ही घायल पीजीआई में उपचाराधीन हैं। उनके ठीक होने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। अभी स्पष्ट नहीं है कि आखिर किसने, किसको गोली मारी। ये साफ है कि झगड़े का कारण पुरानी आपसी रंजिश है। मामले की जांच जारी है।
- सब इंस्पेक्टर आनंद, थाना महम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed