फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firing on Car of Industrialist in Rohtak

Rohtak: ब्राह्मणवास गांव के पास कारोबारी पर फायरिंग, देर रात पानीपत से कार में लौट रहा था रोहतक

Sat, 12 Nov 2022 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 09:57 AM IST
सार

कैलाश कालोनी निवासी चिराग ने दी शिकायत में बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में शुक्रवार को पानीपत के इसराना गया था। काम निपटने के बाद अपनी गाड़ी से रोहतक के लिए चला था। जब वह देर रात ब्राहमणवास बाईपास के कट पर पंहुचा तो दो या तीन लोग सड़क पर चलती कार पर अंडे फेंकने लगे।

विज्ञापन
Firing on Car of Industrialist in Rohtak
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक में गोहाना रोड पर गांव ब्राह्मणवास के नजदीक बाईपास पर घर लौट रहे कैलाश कालोनी के कारोबारी की कार को कुछ लोगों ने रुकवाने का प्रयास किया। कार नहीं रोकी तो फायरिंग कर दी। एक गोली कार के शीशे को लगी। कार मालिक चिराग ने सदर थाने में एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है, जिनके साथ लड़की के रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कैलाश कालोनी निवासी चिराग ने दी शिकायत में बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में शुक्रवार को पानीपत के इसराना गया था। काम निपटने के बाद अपनी गाड़ी से रोहतक के लिए चला था। जब वह देर रात ब्राहमणवास बाईपास के कट पर पंहुचा तो दो या तीन लोग सड़क पर चलती कार पर अंडे फेंकने लगे। उसने कार नहीं रोकी। उसी समय युवकों ने कार पर फायर किया जो गाड़ी के अगले शीशे में लगा। वह बाल-बाल बच गया। उसे शक है कि वारदात के पीछे उस परिवार का हाथ है, जिसके साथ लड़की के रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा है। दो आरोपी पानीपत के मतलौडा तो दो रोहतक के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed