फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firefighters stage strike demanding martyr status

Rohtak News: शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर अग्निशमन कर्मचारियों ने की हड़ताल

Thu, 09 Apr 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Firefighters stage strike demanding martyr status
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित फायर स्टेशन पर वीरवार को दूसरे दिन अग्निशमन कर्मचारी संघ से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने हड़ताल की। कर्मचारियों ने फरीदाबाद में फरवरी में हुई आगजनी में बचाव कार्य के दौरान जान गंवाने वाले फायर कर्मियों को शहीद का दर्जा देने मांग की।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कर्मवीर ने बताया कि वीरवार को 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री लगी आग में राहत और बचाव कार्य करते हुए बलिदान होने वाले भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

संघ के राज्य संगठन सचिव जयवीर चहल ने सरकार से अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर 5000 रुपये प्रत्येक माह जोखिम भत्ता देने की मांग की। सभी को कैशलेस मेडिकल का लाभ व अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, पुरानी पेंशन व अन्य लाभ दिया जाए। इस दौरान राज्य उप प्रधान अरुण ढुल, जिला प्रधान सोनू हुड्डा, नरेंद्र, राजेश खोखर, जयवीर, बलविंदर, रविंद्र, रोहतास, राम रतन, मनदीप व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed