{"_id":"69dbf8586506faf6af067001","slug":"firefighters-continued-their-strike-for-the-fifth-day-rohtak-news-c-17-roh1019-839079-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पांचवें दिन भी धरने पर बैठे रहे अग्निशमन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पांचवें दिन भी धरने पर बैठे रहे अग्निशमन कर्मी
विज्ञापन
28 रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते अग्निशमन कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सरकार की ओर से मांगें न माने जाने पर रविवार को पांचवें दिन भी अग्निशमन कर्मियों ने हड़ताल जारी रखी। फरीदाबाद फैक्ट्री में आगजनी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को आर्थिक सहायता न देने पर कर्मचारियों में रोष है। वह जान गंवाने वाले कर्मियों के लिए सरकार से नौकरी व आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।
मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले के कर्मचारियों ने रविवार को हड़ताल जारी रखी। यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि सरकार मांगें नहीं मानेगी तो कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में राहत कार्य के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी भी मिले। इस दौरान कृष्ण गोपाल, परवीन, अजय, बलराज, सतवीर, जयवीर, बलविंदर, रोहतास, नरेंद्र व राजेश आदि मौजूद रहे।