फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fire in two stores of car decoration

कार डेकोरेशन की दो दुकानों में लगी आग

Wed, 17 Sep 2014 02:45 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Wed, 17 Sep 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
पावर हाउस चौक पर स्थित कार डेकारेशन की दो दुकानों में मंगलवार देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाें ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो लपटें दूसरी दुकानों को भी चपेट में ले लेतीं। दोनों दुकानों में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रात 11 बजे पावर हाउस चौक पर बनी दो दुकानों में आग लग गई। पहली नजर में शार्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के 5 मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जब उनसे बात नहीं बनी तो एक और गाड़ी को बुलाया गया।
विज्ञापन


दुकानें खाली करने पर चल रहा है विवाद - प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुकानों में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। क्योंकि डेढ़ महीने से इन दुकानों को खाली कराने को प्रयास चल रहा है। इसको लेकर दो-तीन बार विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शटर खोलने में छूटे पसीने - शटर खोलने के लिए जब दुकान के मालिक को फोन लगाया गया तो उसने फोन ही नहीं उठाया। कई कॉल के बाद भी फोन नहीं उठाया गया। शटरों में सेंटर लॉक लगा होने के कारण वह खुल नहीं पा रहा था। फायर कर्मियों ने आग बुझाने के लिए शटर को काट दिया। शटर काटने में आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed