{"_id":"67f434039be7f996f806ca94","slug":"fire-in-nut-bolt-company-due-to-short-circuit-loss-estimated-at-rs-8-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-630828-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शाॅर्ट सर्किट से नट बोल्ट कंपनी में आग, 8 लाख के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शाॅर्ट सर्किट से नट बोल्ट कंपनी में आग, 8 लाख के नुकसान का अनुमान
Tue, 08 Apr 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
हिसार बाईपास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आग के बाद क्षतिग्रस्त नट बोल्ट कंपनी। स्रोत: सोशल
रोहतक। शहर की एक नट बोल्ट कंपनी में सोमवार शाम को शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से कंप्रेशर फटने से धमाका हुआ और लोग दहशत में आ गए। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। कंपनी में आग से करीब 8 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं, आईडीसी क्षेत्र में दो अन्य खाली प्लॉट में उगीं झाड़ियों में आग लग गई। वहां पर भी दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी राजीव मित्तल की न्यू आईडीसी हिसार रोड स्थित नट फैक्टरी है। वहां पर कंपनी के ऊपर एक कमरा भी बना हुआ है। सोमवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे कंपनी में शाॅर्ट सर्किट से दो कंप्रेशर फट गए। इससे जोरदार धमाका हुआ तो कंपनी में काम करने वाले लोग दहशत में आ गए। हालांकि, कंपनी प्रबंधन ने समय रहते दमकल को सूचना दी और कर्मचारियों को भी सचेत करते हुए बाहर निकाल दिया। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सावित्री फोर जी नट बोल्ट कंपनी के मालिक राजीव मित्तल का कहना है कि कंपनी में आग से करीब 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अलग-अलग जगह पर तीन खाली प्लाॅट में उगीं झाड़ियों में लगी आग
सोमवार को अलग-अलग जगह पर तीन खाली प्लाॅट में उगीं झाड़ियों में सोमवार को आग लग गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचाकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।