फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire in electrical equipment shop due to short circuit at rohtak

हरियाणा: आग की लपटों में स्वहा हुई दीपावली की खुशियां, 40 लाख का नुकसान

Thu, 04 Nov 2021 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 11:36 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में सर्कुलर रोड पर बिजली उपकरणों की दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Fire in electrical equipment shop due to short circuit at rohtak
बिजली उपकरणों की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली की रात करीब 9:00 बजे सर्कुलर रोड पर शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते देखते 40 लाख के बिजली के उपकरण राख हो गए। 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फायर ऑफिसर दीपक ने बताया कि रात करीब 9:00 बजे सूचना मिलेगी सर्कुलर रोड पर एक बिजली उपकरणों की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। पहले से अलर्ट फायर विभाग की एक गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन आज तेजी से फैलती गई जो दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


एक के बाद एक पांच गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया तब रात करीब 11:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में करीब 40 लाख का नुकसान आपका गया है। पता चला कि आगजनी आतिशबाजी नहीं बल्कि शार्ट सर्किट से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा मंडी में दुकान में लगी आग

पिल्लूखेड़ा मंडी में दिवाली पर इनवर्टर बैटरी की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकानदार विक्रम ने बताया कि वह दिवाली पर दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना उसे दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा आग विकराल रूप धारण किए हुए थी। इसमें इनवर्टर बैटरी, आरओ, एसी और फ्रीज जल गए। आग लगने की सूचना पाकर जींद व सफीदों से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकानदार विक्रम ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed