फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire extinguishers in roadways buses are useless and only in name

Rohtak News: रोडवेज बसों में काम के नहीं सिर्फ नाम के अग्निशमन यंत्र

Thu, 30 Oct 2025 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguishers in roadways buses are useless and only in name
03 बस स्टैंड पर रोहतक डिपो की ​भिवानी-रोहतक मार्ग पर चलने वाली बस में जंग लगा अग्निशमन यंत्र। स
रोहित राठौर
विज्ञापन


रोहतक। रोडवेज बसों में यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लगाई जा रही है। बसों में रखे गए अग्निशमन यंत्र (फायर सेफ्टी सिलिंडर) प्रयोग करने की स्थिति में नहीं हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रखे गए ये यंत्र धूल से अटे पड़े हैं। न ही उन पर कोई वैधता तिथि है और न ही रखरखाव पर कोई ध्यान दिया गया है। किसी भी हादसे की स्थिति में ये यंत्र काम के नहीं सिर्फ नाम के ही रह जाएंगे।
रोहतक डिपो में यात्रियों के लिए बूथों व परिसर में खड़ी 8 बसों में बुधवार को टीम ने पड़ताल की। इनमें से 6 बसों में अग्निशामक यंत्र कब लगाए गए हैं? कब तक इनकी वैधता तिथि है? इसकी कोई जानकारी अंंकित ही नहीं थी।
विज्ञापन

स्टैंड पर रोहतक-बहादुरगढ़ व किलोई-आंवल रूट के लिए खड़ी बसों में परिचालक सीट के निकट अग्निशमन यंत्रों पर धूल जमी थी। इन पर कोई स्लिप दिखाई नहीं दी। फायर सेफ्टी सिलिंडरों को अंतिम बार कब री फिल किया गया, इन पर लगी स्लिप फटी हुई थी, इससे कुछ भी स्पष्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1:09 बजे रोहतक-भिवानी रूट की बस में अग्निशमन यंत्र चालक की सीट के पीछे पड़ा दिखा। इस पर जंग लगी थी। यह चलाने की स्थिति में नहीं था। इस पर न तो वैधता तिथि थी और न ही ब्रांड। संवाद

इन बसों में की गई जांच
बस स्टैंड पर खड़ी एचआर 65 जीवी 8924, एचआर 46 जीवी 4394, एचआर 46 जीवी 3517, एचआर 46 जीवी 9907 व दो अन्य बसों में और जांच की गई। इसके अलावा, बीएस तकनीक की दो बसों में अग्निशमन यंत्र ठीक दिखाई दिए जबकि शेष बसों में खस्ताहाल थे। हरियाणा रोडवेज की बसों में आमतौर पर ड्राई केमिकल पाउडर के अग्निशमन यंत्र रखे जाते हैं।

संज्ञान में आया है कि कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र पुराने हैं। जिनकी वैधता तिथि समाप्त हो चुकी है, उनको बदलवाया जा रहा है। साथ ही, सभी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जो सभी बसों की रिपोर्ट तैयार कर ही है। - विपिन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज

03 बस स्टैंड पर रोहतक डिपो की भिवानी-रोहतक मार्ग पर चलने वाली बस में जंग लगा अग्निशमन यंत्र। स

03 बस स्टैंड पर रोहतक डिपो की भिवानी-रोहतक मार्ग पर चलने वाली बस में जंग लगा अग्निशमन यंत्र। स

03 बस स्टैंड पर रोहतक डिपो की भिवानी-रोहतक मार्ग पर चलने वाली बस में जंग लगा अग्निशमन यंत्र। स

03 बस स्टैंड पर रोहतक डिपो की भिवानी-रोहतक मार्ग पर चलने वाली बस में जंग लगा अग्निशमन यंत्र। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed