फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire erupted due to strong storm, three people burnt to extinguish

फानों में लगी आग तेज आंधी के कारण भड़की, बुझाने में तीन लोग झुलसे

Wed, 28 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fire erupted due to strong storm, three people burnt to extinguish
जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव शामलों कलां, रामकली, पड़ाना, ढिगाना, गतौली, गौंसाई खेड़ा, गतौली, खेमा खेड़ी, शामलों खुर्द, करसोला, नंदगढ़, बुराडेहर में बुधवार को देर शाम को खेतों में अचानक आग लग गई। आग लगने से 9 गांवों के सैकड़ों एकड़ गेहूं के फाने जल गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को देने के लिए फोन से संपर्क किया गया। लेकिन फोन बिजी होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नही पहुंच सकी।
विज्ञापन

शामलों कलां में आग को बुझाने के दौरान तीन युवक झुलस गए। जिन्हें जींद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बुधवार देर शाम को जुलाना में खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही लोग आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े। शामलों कलां के अमित, सुरेंद्र और विक्की आग बुझाने के दौरान झुलस गए। अंत में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से संपर्क हुआ तो वे गांव करसोला पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जुलाना क्षेेत्र में देर रात आई तेज आंधी ने किसानों का लाखों रुपये का नुकसान किया है। दूसरी ओर तीन युवक मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

फोन नहीं मिलना बनी समस्या
फायर ब्रिगेड का फोन न मिलना किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया। जुलाना क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों के खेतों में आग लग गई। उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन किया गया तो वह व्यस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकली गांव में लोगों ने पाया काबू
रामकली गांव में आग लगने से बड़े खतरे की स्थिति बन गई। इसी बीच फायर ब्रिगेड से भी संपर्क नहीं होने पर लोगों ने खुद मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लगी आग काफी तेजी से गांव की तरफ आ रही थी। ऐसे में लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पानी के बर्तन रखकर वह टैंकरों की मदद से आग को नियंत्रित किया।
कई जगह आग से बनी अव्यवस्था
कई जगह आग लगने से अव्यवस्था बन गई। जैसे ही सूचना मिली, गाड़ी भेजी गई।
भूप सिंह, अग्नि शमक अधिकारी। जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed