{"_id":"67e0000416ae7dc52900133f","slug":"fire-department-employees-will-surround-the-residence-of-civic-minister-on-30th-rohtak-news-c-17-roh1019-621859-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 30 को निकाय मंत्री के आवास का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 30 को निकाय मंत्री के आवास का करेंगे घेराव
विज्ञापन
23 सीटीके 04 : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व
रोहतक। प्रदेश के अग्निशमन विभाग के अधिकारी मांगों को लेकर 30 मार्च को फरीदाबाद में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव करेंगे। मांगें न मानने पर 9 और 11 अप्रैल को जिलास्तर पर मांग पत्र सौंपा जाएगा। फिर भी सरकार नहीं चेती तो 24 और 25 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल की जाएगी। रविवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया।
राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द की अध्यक्षता में सुखपुरा चौक के पास कर्मचारी भवन में हुए सम्मेलन का संचालन राज्य महासचिव सुखदेव सिंह की ओर से किया गया। सिन्द ने बताया कि सरकार प्रदेश में लंबे समय से कार्यरत पे-रोल, नियमित व कौशल निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों की अनदेखी कर रही है। इस कारण से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को महानिदेशक अग्निशमन पंचकूला के साथ मांग पत्र पर 3 घंटे वार्ता चली। महानिदेशक ने 17 मार्च तक बैठक का ब्योरा जारी करने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। ऐसे में प्रदेश भर से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी 30 मार्च को फरीदाबाद में राजस्व और आपदा प्रबंधन व निकाय मंत्री विपुल गोयल के निवास का घेराव करेंगे।
इस दौरान राज्य संगठन सचिव संतोष कुमार, उप महासचिव देवेंद्र लोहान, उप प्रधान विजय शर्मा, राजीव खत्री, राज्य नेता सुनील कुंडू, राजेश खीचड़, शाहूंन खान, रमेश पहल, जसबीर सिंह व रणदीप सिंह भी मौजूद रहे।