फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire department employees will stage a state-wide strike on August 6, 7, and 8 if their demands are not met.

Rohtak News: मांगें पूरी न होने पर छह, सात व आठ अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे दमकल कर्मचारी

Sat, 20 Jun 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fire department employees will stage a state-wide strike on August 6, 7, and 8 if their demands are not met.
14-रोहतक कर्मचारी भवन सुखपुरा चौक में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल यूनियन पदा​
प्रदेशस्तरीय बैठक में लिया निर्णय, सरकार की वादाखिलाफी व ढुलमुल रवैये से हैं नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर मांगों को लेकर सहमति के बावजूद आदेश जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए छह, सात और आठ अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि यदि 30 जून तक मांगें पूरा करने के आदेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेशभर के दमकल कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में शुक्रवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश के 22 जिलों से यूनियन पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 13 मई को हरियाणा भवन, चंडीगढ़ में हुई वार्ता में सरकार ने फायर कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताई थी। अधिकारियों ने 30 जून से पहले कैबिनेट से प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ माह बाद भी सरकार ने मांगों को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। इससे पेरोल, नियमित और कौशल निगम के कर्मचारियों में रोष है।
इसके बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सहयोग से 7 से 22 जुलाई तक सभी जिला मुख्यालयों पर रैलियां आयोजित कर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। बैठक में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान राजीव खत्री, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह,उप प्रधान सत्यवान, अमरदीप, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

मुख्य दमकल केंद्रों पर होंगी विरोध सभाएं
बैठक में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा सहित यूनियन नेताओं ने कहा कि 30 जून तक लिखित आदेश जारी नहीं किए गए तो एक व दो जुलाई को प्रदेश के सभी मुख्य दमकल केंद्रों पर विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed