{"_id":"6384699f063a092bd9178336","slug":"fire-broke-out-in-shops-in-bhiwani-stan-market-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: शहर के सबसे व्यस्त बाजार भिवानी स्टैंड स्थित 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का माल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: शहर के सबसे व्यस्त बाजार भिवानी स्टैंड स्थित 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का माल खाक
Mon, 28 Nov 2022 01:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:26 PM IST
सार
आग दमकल की एक गाड़ी व कुछ कर्मचारियों के काबू में नहीं आई। इसके बाद एक-एक करके छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भिवानी स्टैंड के पास तीन दुकानों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर के सबसे व्यस्त इलाके के भिवानी स्टैंड स्थित तीन दुकानों में सोमवार सुबह आग लग गई। इसमें जूते, पर्स - बैग व कपड़ों की दुकानें शामिल हैं। पर्स व बैग शोरूम के तीन मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से से आग शुरू होने का अनुमान है। आग ने कुछ ही देर में पड़ोस की दो दुकानों को भी लपेटे में ले लिया। आग लगने के कारण अस्पष्ट हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कपड़ा व्यापारी राकेश के व्यक्तिगत सुरक्षा कर्मी ने ऊपर गोदाम से धुंआ उठता देखा। इस बारे में उसने शोरूम संचालक को सूचना दी। इसके बाद वहां आग लगने का शोर मच गया। यह सुनते ही आसपास के दुकानदार भी बाहर निकल आए। इस दौरान तीन दुकानों में आग लगने का पता लगा।
विज्ञापन
इस पर सभी बचाव में दौड़ पड़े। इसी दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई। दुकानदारों का आरोप है कि दमकल को 6 बार कॉल की गई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस घटना में लाखों रूपये का नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
जूता व्यापारी गुरुदयाल सिंह, पर्स व बैग व्यापारी हिम्मत सिंह व कपड़ा व्यापारी राकेश ने कहा कि हादसा सुबह करीब 10:30 से 10:45 के बीच का है। हमने बाहर से आग आग का शोर सुनाई दिया तो बाहर आकर देखा। ऊपर गोदाम में आग देख कर एक बार तो घबरा गए।
फिर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला और बचाव कार्य शुरू किया। थोड़ी ही देर में वहां दमकल की टीम पहुंच गई। आग दमकल की एक गाड़ी व कुछ कर्मचारियों के काबू में नहीं आई। इसके बाद एक-एक करके छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस काम में करीब 2 घंटे का समय लगा। घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी सही अनुमान नहीं लगा है। फिलहाल अंदाजा लाखों रुपये का नुकसान का है।