फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire brigade will be stationed at Bhiwani stand and medical turn, one sent to Kalanaur

Rohtak News: भिवानी स्टैंड और मेडिकल मोड़ पर खड़ी होगी दमकल की गाड़ी, एक कलानौर भेजी

Fri, 10 Nov 2023 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade will be stationed at Bhiwani stand and medical turn, one sent to Kalanaur
रोहतक। दिवाली पर आग लगते ही तुरंत काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड ने पुख्ता कदम उठाए हैं। आग बुझने के लिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भिवानी स्टैंड व दूसरी डी पार्क के नजदीक खड़ी की जाएगी। साथ ही तीसरी गाड़ी को कलानौर भेजा गया है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों की ड्यूटी 8 घंटे की जगह 12 घंटे कर दी गई है। धनतेरस और दिवाली के पर्व पर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। शहर के अंदर भिवानी स्टैंड के चारों तरफ तंग बाजार हैं। चमेली मार्केट, प्रताप चौक, शौरी मार्केट, किला रोड, रेलवे रोड, माल गोदाम रोड के अलावा पुराने शहर में कंसाई वाले चौक से लेकर पाड़ा मोहल्ला, बड़ा बाजार, कायस्थान मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी तक भीड़भाड़ का एरिया है। ऐसे में दिवाली पर अगर आग लगने की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड की मिनी गाड़ी भिवानी स्टैंड से तुरंत आग पर काबू पाएगी। जबकि दूसरी गाड़ी डी पार्क से दौड़ेगी।
विज्ञापन

...
फायर ब्रिगेड के पास 16 गाड़ी, एक मिनी तो दो बाइक
दिवाली पर समय पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के पास पूरे जिले में 17 गाड़ी व 72 कर्मचारी हैं। इसमें तीन गाड़ियां महम व एक सांपला में खड़ी की गई है। अब एक गाड़ी कलानौर भेजी गई है। रोहतक शहर के लिए 11 गाड़ियां हैं। विभाग की टीम लाखनमाजरा एरिया में आग बुझाने के लिए रोहतक से ही जाएगी। विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन

....
शौरी मार्केट एसोसिएशन से सीख लें दूसरे व्यापारी
शौरी मार्केट के अंदर दो हजार के करीब दुकानें हैं, जहां तंग गलियों के अंदर बिजली के खंभों पर तार लटक रही हैं। एक तरह से कपड़ा मार्केट में अगर शार्ट सर्किट से आग लगी तो बुझाना मुश्किल होगा। हालांकि व्यापारियों ने अपने स्तर पर 100 के करीब सिलिंडर जगह-जगह लगा रखे हैं। ऐसे में दूसरे बाजारों के व्यापारियों को भी इसी तरह अपने दम पर भी पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फायर ब्रिगेड का पहले 101 नंबर था, लेकिन अब 112 नंबर है। तुरंत कॉल फायर ब्रिगेड के पास पहुंचेगी। विभाग पूरी तरह सतर्क है। एक गाड़ी भिवानी स्टैंड, दूसरी डी पार्क के नजदीक और तीसरी कलानौर खड़ी की जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी का समय भी बढ़ा दिया है।
संजीव डागर, फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed