फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out at 10 shops including a shoe showroom at D Park in Rohtak

Rohtak: जूते के शोरूम समेत 10 दुकानों में आग, तीन लोग जिंदा जले, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 09 Jun 2026 04:34 PM IST
मयूर शर्मा एएनआई, रोहतक
एएनआई, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 09 Jun 2026 04:34 PM IST
सार

रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम में भयंकर आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Fire broke out at 10 shops including a shoe showroom at D Park in Rohtak
रोहतक डी पार्क पर शोरूम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम समेत दस दुकानों में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की सभी दुकानें जलकर राख हो गई। इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरभ उर्फ रोहित (19), अमन (38) और तीसरे शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आग लगने का कारण जूतों के शोरूम में एसी कंप्रेशर फटना बताया जा रहा है। जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और पास की सात दुकानों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

 

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। बता दें, इस शोरूम से कुछ ही दूरी पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का घर है। वहीं, शोरूम से 50 मीटर दूर पुलिस चौकी भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया। वहीं,  मौके पर एडीसी नरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, एसडीएम अशीष कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed