फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FIR will be filed if found bathing in canals and ponds

Rohtak News: नहरों और तालाबों में नहाते मिले तो होगी एफआईआर

Sat, 15 Jun 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
FIR will be filed if found bathing in canals and ponds
बादली। गर्मी के मौसम में नहर और तालाबों में नहाने उतरे तो पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी। प्रशासन ने नहर और तालाब में नहाने पर रोक लगाने के साथ ही ही धारा 144 लागू की है। ऐसे में अगर कोई यहां नहाते मिलता है तो उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन

बादली क्षेत्र से गुजरने वाली एनसीआर माइनर में नहाते समय हर साल डूबने की घटनाएं होती हैं। पिछले दो माह में ही कई जान जा चुकी हैं। नहरों के आसपास चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा नहरों और तालाबों पर पुलिस लगातार गश्त करेगी। कोई नहाता हुआ पाया जाएगा तो उस पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने अभिभावक से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नदी, तालाबों और खेतों में बनी पानी की डिग्गी में नहाने से रोकें। अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए अभिभावक और अधिक सतर्कता बरतें, क्योंकि अक्सर छुट्टियां बिताने के उद्देश्य से ही बच्चे और युवा नहाने उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
थाना प्रभारियों को निर्देश हैं कि नहरों, तालाबों और नदी किनारे गश्त करें। चेतावनी बोर्ड भी लगाएं। नदी किनारे गाड़ियां खड़ी कर शराब और अन्य प्रकार का नशा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा गया है। कोई भी नहर पर नहाता मिले तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।- सतीश यादव, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed