फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fir on samite head

विश्वकर्मा शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 03 Oct 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 03 Oct 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ भोला पर समिति की सदस्यता के नाम पर इकट्ठा हुए लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है।उनके खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस
विज्ञापन


दर्ज किया है। पुलिस ने समिति के सदस्य बलवान सिंह पांचाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।


पुलिस को दी शिकायत में बलवान सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा शिक्षा समिति की तरफ से शहर में कई स्कूल संचालित किए जाते हैं। कमेटी भंग होने के बाद सारी जिम्मेदारी एडीसी पर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले समिति ने सदस्यता कार्यक्रम चलाया था। उस समय समिति के प्रधान देवेंद्र सिंह थे। समिति की सदस्यता के लिए 500 रुपये फीस जमा करानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत करीब 511 सदस्यों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। 511 सदस्यों के रुपये इकट्ठा करके देवेंद्र सिंह को सूचना दी गई। बलवान का आरोप है कि देवेंद्र ने फर्जीवाड़ा करके सारे रुपये तो अपने निजी खाते में जमा करा लिये। इसके बाद धोखाधड़ी कर 2 लाख 56 हजार रुपये हड़प लिये। इस पर मामले की शिकायत एडीसी को की गई। फिर एसपी को फर्जीवाड़े के बारे में शिकायत दी गई। अब पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed