फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fir in wheat fraud

हैफेड के गोदाम से गेहूं के 1266 बैग गायब, इंस्पेक्टर व स्टोर इंचार्ज पर मुकदमा

Tue, 19 Nov 2019 07:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
fir in wheat fraud
सोनीपत। हैफेड के गोदामों में गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुरथल के बाद माहरा स्थित हैफेड गोदाम से गेहूं गायब कराने का मामला सामने आया है। मुरथल स्थित गोदाम में गेहूं की बोरियों पर पानी का छिड़काव होने की शिकायत के बाद अन्य गोदामों की भी जांच की गई। जांच में माहरा स्थित हैफेड गोदाम से 1266 कट्टे गेहूं गायब मिला है। इतने बड़े स्तर पर गेहूं की चोरी होने से विभाग में हड़कंप मच गया। हैफेड के जिला प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने दो अफसरों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हैफेड के जिला प्रबंधक शशिपाल गौरी ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि माहरा स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पता चला कि गोदाम से 1266 गेहूं के बैग (कट्टे) गायब मिले। जांच में गोदाम के निरीक्षक भारत भूषण और स्टोर इंचार्ज ज्योति की भूमिका संदिग्ध मिली है। शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले मुरथल में भी ऐसा मामला सामने आया था। जिसके बाद पंचकूला और रोहतक से आई टीमों ने जिला के हैफेड गोदामों का निरीक्षण किया था। फिलहाल उस मामले की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

मुरथल में गोदाम से गायब मिले थे 89 बैग
इससे पहले हैफेड के मुरथल गोदाम में गेहूं के बैग पर पानी के छिड़काव करने की शिकायत मिली थी, जब जांच हुई तो पता चला कि वितरण के लिए भेजी जाने वाले बोरियों से भी गेहूं निकाला जाता था। उनका वजन पूरा करने के लिए बोरियों को पानी से गीला किया जाता था। गोदाम में अधिकारियों की टीम को गेहूं के 89 बैग गायब मिले थे। इसके अलावा 8500 बोरियों में गेहूं गीला मिला। हैफेड के मुख्यालय से जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की जा रही है
हैफेड के जिला प्रबंधक की शिकायत पर महिला समेत दो निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले में जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-बलजीत, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed