फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Financier shot dead in broad daylight in Sunaria village in Rohtak, youths riding in car committed crime

Rohtak: सुनारिया गांव में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, कार सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Fri, 22 Mar 2024 03:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

रोहतक में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता है। वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी एक कार आकर रुकी और रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। 

विज्ञापन
Financier shot dead in broad daylight in Sunaria village in Rohtak, youths riding in car committed crime
फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सुनारिया गांव में दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे रंजिश मानी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व आसपास के एरिया में पूछताछ कर हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता है। उसने गांव में ही कार्यालय खोल रखा है। दोपहर करीब दो बजे वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी एक कार आकर रुकी। उसमें से उतरे युवक कार्यालय के अंदर घुसे और रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली रवींद्र की आंख के पास, एक गाल व दो कूल्हे में लगी।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रवींद्र को पीजीआई ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आंशका है। अभी पुख्ता तौर पर सबूत जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed