{"_id":"668eddcbeaf93d5fd50efca4","slug":"financier-ravi-murder-case-6-teams-left-empty-handed-after-60-hours-rohtak-news-c-17-roh1020-460923-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर रवि हत्याकांड : 60 घंटे के बाद 6 टीमों के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर रवि हत्याकांड : 60 घंटे के बाद 6 टीमों के हाथ खाली
Thu, 11 Jul 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया कलां के फाइनेंसर रवि हत्याकांड में 6 टीमें की 60 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हालांकि पुलिस का दावा है कि हत्यारोपियों के गांव-कॉलोनी और दोस्त-रिश्तेदारियों में सभी जगह पर दबिश दी है। मगर अभी कामयाबी नहीं मिली है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनारिया कलां निवासी फाइनेंसर रवि (29) की हत्यारोपी कृष्ण राठी और उसके भाई प्रह्लाद राठी से पैसे के लेन देन पर विवाद चल रहा था। सोमवार को दिन दहाड़े दोनों भाइयों ने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने पांच गोली लगने की बात कही है लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा कई ऐसे सवाल है जिनका उत्तर पुलिस तलाशने का प्रयास कर रही है। मगर इन सवालों के जवाब पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बुधवार को 3 थानों की टीम और तीन सीआईए की टीमों की ओर से हत्यारोपियों के गांव-काॅलोनी और दोस्त एवं रिश्तेदारियों में दबिश दी। मगर अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप दहिया का कहना है कि हत्यारोपियों का सुराग लग गया है और पुलिस उनके नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन