फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Financier and his servant shot dead

फाइनेंसर और उसके नौकर की गोली मारकर हत्या

Wed, 23 Oct 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Financier and his servant shot dead
जिले के गांव रुड़की के सात दिन से लापता फाइनेंसर अमित हुड्डा और उसके नौकर निखिल के शव दिल्ली में केएन काटजू इलाके में नहर से बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने करीब ढाई लाख के लेन-देन को लेकर अमित हुड्डा और उसके नौकर की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका था। पुलिस ने अमित हुड्डा के भाई जयदीप के बयान पर कर्जदार नवीन समेत अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इससे पहले परिजनों ने पुलिस को बताया था कि फाइनेंसर और नौकर 14 अक्तूबर को घर से नवीन से पैसे लेने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन

मूलरूप से रुड़की गांव के रहने वाला अमित हुड्डा हाल में रोहिणी सेक्टर-28 में रहता था। अमित फाइनेंसर का काम करता था। 14 अक्तूबर को अमित अपने नौकर पुठगांव निवासी निखिल गुलाटी के साथ दीपेंद्र की स्विफ्ट कार से नवीन से रुपये लेने प्रहलादपुर गया था। उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दी शिकायत में अमित हुड्डा के भाई ने 15 अक्तूबर को उसके अपहरण होने की आशंका जताते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमित लोगों को ब्याज पर पैसे देता था। हरेवली गांव निवासी नवीन नाम के व्यक्ति को उसने करीब सात लाख रुपये ब्याज पर दे रखे थे। फिलहाल ढाई लाख की देनदारी थी। रुपये नहीं देने पर अमित ने नवीन की कार अपने कब्जे में ले ली थी। इसी रंजिश के चलते लेकर नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपी ने अमित को चार गोली मारी व नौकर निखिल की भी गोली मारकर हत्या की और दोनों के शव नहर में फेंक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed