फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Financier and his accomplice arrested for threatening and assault by showing pistol outside hotel

होटल के बाहर पिस्तौल दिखाकर धमकी व मारपीट के आरोप में फाइनेंसर व उसके साथी गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Financier and his accomplice arrested for threatening and assault by showing pistol outside hotel
लाढ़ोत रोड स्थित होटल के बाहर पिस्तौल दिखाकर धमकी व मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि सुखपुरा निवासी दिनेश उर्फ बंटी ने शिकायत दी थी कि वह सब्जी मंडी में आढ़ती के तौर पर कार्य करता है। पांच साल से उसने सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल ले रखी है। तीन मई की रात में वह अपने चचेरे भाई विशांत के पास लाढ़ोत रोड स्थित होटल में गया था। वहां विशांत के साथ आशीष भी था। रात 12 बजे तीनों कमरे में आराम कर रहे थे। तभी नीचे होटल का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। नीचे जाकर देखा तो होटल के नजदीक फाइनेंस कार्यालय चलाने वाला रोमिल निवासी मकड़ौली था। साथ में अमल व विक्रम भी मिले। जब उनसे पूछा कि इतनी रात को शटर क्यों खटखटा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि पीने का पानी लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि पानी लेने तो ठीक है, लेकिन जोर-जोर से शटर क्यों बजाया। इस बात को लेकर रोमिल व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई। रोमिल ने पिस्तौल निकाला और विशांत की छाती पर लगाकर धक्का दे दिया। हाथापाई व धक्कामुक्की होने पर अमन अपने कार्यालय से बिट्टे लेकर आ गया और हमला कर दिया। उसने बचाव में हवाई फायर किया। इसके बाद रोमिल व उसके साथी चले गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed