{"_id":"66865a060561863f12010cda","slug":"finance-minister-took-the-meeting-of-grievance-committee-in-rohtak-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: वित्त मंत्री ने ली परिवेदना समिति की बैठक, बोले- समाधान शिविरों में हो रहा शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: वित्त मंत्री ने ली परिवेदना समिति की बैठक, बोले- समाधान शिविरों में हो रहा शिकायतों का निपटारा
Thu, 04 Jul 2024 01:45 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:45 PM IST
सार
हरियाणा के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जैसे बच्चा पहले फेल होता रहता था। अब थर्ड डिवीजन आने से उत्साहित हो जाता है। यहीं हाल कांग्रेस का है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनने के सपने ले रहे हैं।
विज्ञापन
वित्तमंत्री जेपी दलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में सात माह बाद वीरवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक प्रदेश के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने ली। बैठक में फरियादी कम और अधिकारी ज्यादा नजर आए। यहां तक जिला परिवेदना समिति के सभी सदस्य तक नहीं आए। पूर्व पार्षद बोले, न तो समय पर उनको प्रशासन ने सूचना दी और न ही बैठक का एजेंडा भेजा। जवाब में वित्त मंत्री बोली, मेरी यह पहली बैठक है। अगली बार दिक्कत नहीं आने दूंगा।
विज्ञापन
सात माह पहले जिला परिवेदना समिमि की बैठक हुई थी, जिसके अध्यक्ष तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा व जजपा के बीच गठबंधन टूट गया और जजपा सरकार से बाहर हो गई। अब वित्तमंत्री जेपी दलाल जिला परिवेदना समिति के चेयरमैन हैं। वे वीरवार को समिति की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में 11 पुरानी शिकायत रखी गई। बैठक में पांच शिकायतकर्ता आए ही नहीं। अधिकारियों ने कहा कि उनका समाधान हो गया। मंत्री बोले, मोबाइल नंबर दीजिए, कॉल करके पता करवाएंगे। बाकी छह शिकायतों की मंत्री ने सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस थर्ड डिवीजन आने से उत्साहित
वहीं, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जैसे बच्चा पहले फेल होता रहता था। अब थर्ड डिवीजन आने से उत्साहित हो जाता है। यहीं हाल कांग्रेस का है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनने के सपने ले रहे हैं। उनको सपने लेना का हक है, कोई टैक्स थोड़ा लगता है। वहीं, परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों पर वित्त मंत्री बोले, ये लगातार समाधान शिविर लगाए जा रह हैं। दिक्कत दूर की जा रही हैं।
अब तो पीपीपी की ज्यादातर शिकायत आय कम करने को लेकर हैं। अब तो सरकार ने एक शपथ पत्र देने की व्यवस्था की है। जहां तक प्रॉपर्टी आईडी के माध्यम से रजिस्ट्री कराने को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। ताकि आम लोगों को दिक्कत न हो। बैठक में डीसी अजय कुमार, एसपी हिमांशु गर्ग, एसडीएम आशीष कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, शमशेर खरकड़ा, पूर्व मेयर रेनू डाबला और जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा भी मौजूद रही।