{"_id":"650dfa3bfc1adc55770c9814","slug":"final-documentation-process-underway-to-send-firefighters-to-training-center-rohtak-news-c-17-roh1020-252607-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अग्निवीरों को ट्रेनिंग सेंटर भेजने के लिए अंतिम दस्तावेजीकरण प्रक्रिया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अग्निवीरों को ट्रेनिंग सेंटर भेजने के लिए अंतिम दस्तावेजीकरण प्रक्रिया जारी
विज्ञापन
रोहतक। सेना भर्ती रैली के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर पर भेजने के लिए अंतिम दस्तावेजीकरण का कार्य भर्ती कार्यालय में शुरू किया जा चुका है। अंतिम दस्तावेजीकरण का कार्य 21 सितंबर को शुरू हुआ था, जो 23 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने शेष बचे उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वह दस्तावेज प्रक्रिया के लिए 23 सितंबर तक भर्ती कार्यालय रोहतक में रिपोर्ट करें।
भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि राजीव गांधी खेल परिसर में 17 से 30 जुलाई तक आयोजित सेना भर्ती रैली में मेडिकल फिट अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन उम्मीदवारों का फाइनल परिणाम घोषित किया गया था। भर्ती में रोहतक के अलावा सोनीपत, झज्जर और पानीपत जिले के युवाओं ने भाग लिया था।
इन चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर पर भेजा जाना है। इसलिए अंतिम दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सहायक भर्ती निदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम दस्तावेजीकरण के लिए उम्मीदवारों को फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और उन्हें बताया जा रहा है कि किस प्रकार से फॉर्म को भरना है। इसके अलावा उन्हें जरूरी प्रमाण पत्र, परिवार का विवरण व आश्रितों के विवरण के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अगर अंतिम दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया में किसी को किसी भी प्रकार का संदेह है, तो वह भर्ती कार्यालय रोहतक में आकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। अंतिम दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया के उपरांत उम्मीदवारों को आगामी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी दिए जाएंगे। अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्नीशियन, सिपाही टेक्नीशियननर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मासिस्ट और धार्मिक गुरु जूनियर कमीशंड ऑफिसर की फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 01262-253431, फैक्स नंबर 01262-268568 व हेल्पलाइन नंबर 89013-84498 पर संपर्क किया जा सकता है।