फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fighting with sanitation workers at Rupee Chowk

Rohtak News: रुपया चौक पर सफाई कर्मियों से मारपीट

Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fighting with sanitation workers at Rupee Chowk
रोहतक। शहर के रुपया चौक पर सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को कूड़ा डालने को लेकर मारपीट की। साथ में जातिसूचक गालियां दी। एक महिला कर्मचारी सुशीला घायल भी हो गई। नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि सुबह कर्मचारी रोमी रुपया चौक पर कूड़ा एकत्रित कर रहा था। साथ में दूसरी महिला कर्मचारी सड़क की सफाई कर रही थी। तभी एक युवक आया और बोला यहां कूड़ा क्यों एकत्रित कर रहे हो, जबकि निगम ने डंपिंग पॉइंट बना रखा है। इस बात को लेकर अभद्रता करने लगा। महिला कर्मचारी बीच-बचाव करवाने लगी तो आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। मामले की सूचना पाकर कर्मचारी नेता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे। लिखित में शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed