फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fighting with family returning home in Kath Mandi

Rohtak News: काठ मंडी में घर लौट रहे परिवार से मारपीट

Wed, 18 Sep 2024 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fighting with family returning home in Kath Mandi

विज्ञापन
रोहतक। अस्पताल से भांजे का आपरेशन करवाकर लौट रहे काठमंडी के युवक के साथ गली में 15-20 युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि चेन भी तोड़ ली। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में काठमंडी निवासी राजीव सिंघल ने बताया कि रविवार को भांजे को लेकर घर जा रहा था। जब पीपल वाली गली में खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंचा तो 15-10 युवक खड़े मिले। आरोपियों ने कार रुकवाई और जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा सोने की चेन छीनकर ले गए। वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाने के कार्यकारी प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि बाइक को साइड लगने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। दूसरे पक्ष से भी युवक को चोट लगी है। अभी तक की जांच में चेन तोड़ने की बात सामने नहीं आई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed