{"_id":"6772f926578f1bdf480f2a3e","slug":"fighting-between-two-groups-of-mangalamukhi-community-rohtak-news-c-17-roh1020-572390-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंगलामुखी समाज के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंगलामुखी समाज के दो गुटों में मारपीट
Tue, 31 Dec 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत स्टैंड रोड पर हंगामा करते मंगलामुखी। संवाद
कोर्ट में केस की सुनवाई से लाैट रहे मंगलामुखी समाज के गुटों में सोमवार को झगड़ा हो गया। सोनीपत स्टैंड पर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हुई। हंगामा देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों गुटों को आर्य नगर थाने में ले गई।
विजयनगर की रहने वाली मंगलामुखी परी ने बताया कि उनके गुरु ने बधाई मांगने के लिए इलाका दिया है। वह इलाके में बधाई मांगने जाती है। वहीं, दूसरे गुट के सदस्य भी बधाई मांगने आ जाते हैं। जब उन्हें रोका जाता है तो वह हमारे साथ मारपीट करती है। उनके साथ कुछ युवक भी होते हैं। इसे लेकर उन्होंने कई बार पुलिस को शिकायत भी दी। इसी मामले में सोमवार को कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को बुलाया था। कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
आर्य नगर थाना प्रभारी सलेंद्र ने बताया दो मंगलामुखी समाज के गुटों में मारपीट की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों को थाने ले आए। किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।