फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fight for the rights of farmers, do not back down: Jaihind

किसानों के हक की लड़ाई लड़ें, पीछे न हटें : जयहिंद

Tue, 12 Mar 2024 11:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Mar 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
Fight for the rights of farmers, do not back down: Jaihind
रोहतक। जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद का कहना है कि किसान नेता किसानों के हक की लड़ाई लड़ें। उन्हें पीछे नहीं हटना चाहिए। जयहिंद सोमवार को सिंचाई विभाग में हुए विवाद के मामले में अदालत में पेशी के बाद कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मामले में अगली सुनवाई 10 मई को होगी।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि सिंचाई विभाग के अंदर उन्होंने किसानों के हक की आवाज उठाई थी। सरकारी काम में बाधा नहीं डाली बल्कि सरकारी काम चालू करवाया था। किसान जो इतने दिनों से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे थे आला अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और किसानों की समस्या का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को हरियाणा का बेटा बताते हैं। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात कर सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर का पानी हरियाणा को दें। जो लोग खुद को किसान नेता बताते हैं, लेकिन वे एसवाईएल की बात क्यों नहीं करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed