फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fiance accused of asking for a car, girl's father filed a case

Rohtak News: मंगेतर पर कार मांगने का आरोप, युवती के पिता ने केस दर्ज कराया

Sat, 29 Mar 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fiance accused of asking for a car, girl's father filed a case
रोहतक। लाखन माजरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दहेज में कार की मांग कर दी और ऐसा नहीं करने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। पीड़ित युवती के पिता ने पीडब्ल्यूडी के बेलदार मंगेतर और उसकी मां और बहन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाखन माजरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की सगाई समर गोपालपुर निवासी सन्नी से 9 मार्च को हुई थी। इसमें 20 लोग शामिल हुए थे। सन्नी रोहतक स्थित पीडब्ल्यूडी में बेलदार है। सगाई तय होने के बाद ससुरालियों को पता चला कि वह बाइक देंगे तो उन्होंने बिचौलिए से कहा कि यदि शादी में कार नहीं देंगे तो शादी नहीं होगी। इसकी जानकारी उनको मिली तो उन्होंने फोन पर बात की और दहेज की मांग करने पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर सन्नी की मां ने उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed