फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fewer names come in merit, students will have a long wait

मेरिट में आए कम नाम, विद्यार्थियों का लंबा होगा इंतजार

Sat, 25 Sep 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fewer names come in merit, students will have a long wait
यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दूसरी मेरिट लिस्ट में बहुत कम नाम आए हैं। इससे विद्यार्थियों की समस्या बढ़ जाएगी, उन्हें अब फिजिकल काउंसलिंग का इतंजार करना होगा। इसकी प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। शुक्रवार को सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई और कागजातों का वेरिफिकेशन भी चलता रहा।
विज्ञापन

निदेशालय ने 22 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पहली लिस्ट की तुलना में काफी कम नाम हैं। अगर किसी कॉलेज में किसी कक्षा के लिए पहली मेरिट में 71 नाम जारी किए गए थे तो दूसरी लिस्ट में सिर्फ 41 विद्यार्थियों को ही लिया गया है। अगर बचे हुए करीब 30 विद्यार्थियों का नाम भी मेरिट में आ जाता तो वे भी फीस जमा करवाकर निश्चिंत हो जाते। लेकिन अब उन्हें भी फिजिकल काउंसलिंग का इंतजार करना पड़ेगा। उसकी भी प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी, 28 को काउंसलिंग नहीं होगी, सिर्फ डॉक्यूमेंटेशन होगा। इस तरह विद्यार्थी लंबे समय तक परेशान रहेंगे। उधर, दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी विद्यार्थियों की समस्याएं जारी रहीं। ज्यादातर विद्यार्थियों का कहना था कि उनके अंक ज्यादा हैं, इसके बावजूद उनका नाम दूसरी लिस्ट में नहीं आया। बीए में तो सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की वजह से ऐसा हो संभव हो सकता है। लेकिन बीसीए में ऐसी शिकायतें कॉलेजों की समझ से भी परे हैं। दूसरी लिस्ट के बाद बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें अपना मनपसंद कॉलेज या सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन नहीं मिला है। ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जिन्होंने फॉर्म भी गलत भरा था। कई विद्यार्थी ऐसे आए जिन्होंने एक-दो कॉलेज ही भरे थे, कुछ विद्यार्थियों ने तो सिर्फ पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज ही भरा था। जबकि, विद्यार्थी पांच कॉलेजों की प्राथमिकता दे सकते थे। इसी तरह बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने चुनिंदा या एक-दो सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भरे, जबकि वे जितने चाहे उतने भर सकते थे। वैश्य कॉलेज की नोडल अधिकारी (एडमिशन) अंजू सिंगला ने बताया कि 28 सितंबर से फिजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। 28 को पोर्टल खुल जाएगा। उसके बाद विद्यार्थी अपनी सभी गलतियां सुधार सकेंगे। कॉलेजों की प्राथमिकता से लेकर सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भी भर सकेंगे। जिन्होंने फॉर्म गलत भरे हैं, वे भी सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed