फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fetal sex test busted Haryana women were tested in UP lady doctor and four arrested

भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़: हरियाणा की महिलाओं की यूपी में होती थी जांच, लेडी डॉक्टर चला रही थी धंधा

Thu, 28 Nov 2024 10:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Nov 2024 10:38 PM IST
सार

हरियाणा की गर्भवती महिलाओं का सीमा पार उत्तर प्रदेश लेकर जाकर 30 से 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच कराई जाती थी। स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैप लगाकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

विज्ञापन
Fetal sex test busted Haryana women were tested in UP lady doctor and four arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने उतर प्रदेश के शामली जिले में चल रहा भ्रूण लिंग व गर्भपात करते गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वीरवार को टीम ने छापा मार कर मां सावित्री अस्पताल से महिला डॉक्टर, दो दलाल व भ्रूण लिंग जांच कराने वाली महिला के पति को गिरफ्तार किया है। यहां से 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। बीएएमएस डॉक्टर अल्ट्रासाउंड केंद्र चला रही थी। जांच में सामने आया अस्पताल संचालक चिकित्सक की चार माह पूर्व मौत हो चुकी है। यहां की अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई है।

विज्ञापन


उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा व सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य को भ्रूण लिंग जांच कराए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। हरियाणा की गर्भवती महिलाओं का सीमा पार उत्तर प्रदेश लेकर जाकर 30 से 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच कराई जाने की सूचना पर तुरंत टीम गठित की गई। हरियाणा के गिरते लिंगानुपात को देखते हुए प्रशासन ने गिरोह का भंडाफोड करने के लिए वीरवार को शामली में छापा मारा।
विज्ञापन


ट्रैप लगाकर किया गिरोह का पर्दाफाश
नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी की देखरेख में डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. मोहित गिल टीम में शामिल रहे। टीम ने एक दलाल से संपर्क किया। एक गर्भवती महिला को कार्रवाई में शामिल होने के लिए तैयार किया गया। दलाल से तीस हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके तहत वीरवार सुबह गोहना में फव्वारा चौक पर दलाल ने गर्भवती महिला को बुलाया। टीम में गर्भवती महिला को रुपये देकर वहां भेजा। दलाल मीना गर्भवती महिला को साथ लेकर पानीपत की तरफ चल पड़ी। टीम ने इनका पीछा किया। रास्ते में दलाल ने एक अन्य गर्भवती महिला को लिया उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पहुंची। वहां मां सावित्री अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर उन्हें ले गई। यहां दोनों महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच कराई गई। जांच के बाद डॉक्टर ने दलाल को एक महिला के गर्भ में लड़का व दूसरी के गर्भ में लड़की होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर पर होता था गर्भपात
जांच होने व लिंग का पता लगने के बाद टीम वहां पहुंची। जांच में मौके से 52000 रुपये बरामद हुए। अल्ट्रासाउंड केंद्र बीएएमएस डॉ. नीलम चला रही थी। वहां गर्भपात भी किया जाता था। यही नहीं, यह सेंटर भी करीब चार माह पूर्व दम तोड़ चुके चिकित्सक के नाम पर चलाया जा रहा था। महिला डॉक्टर के अलावा दलाल गोहाना निवासी मीन व अशोक को भी पकड़ा गया है। यहीं एक भ्रूण लिंग जांच कराने पहुंची दूसरी महिला के पति को भी जांच कराने के आरोप में पकड़ा गया है। इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

भ्रूण लिंग जांच करने वाली महिला चिकित्सक पहले भी भ्रूण लिंग जांच में पकड़ी जा चुकी है। इसे स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की टीम ने ही वर्ष 2012 में रंगे हाथों पकड़ा पकड़ा था। यह भ्रूण लिंग जांच के अलावा गर्भपात भी कराती थी। जांच में टीम ने मौके से एमटीपी किटें व गर्भपात की दवाएं बरामद की हैं।  -डॉ. रमेश चंद्र आर्य, सिविल सर्जन।


लिंगानुपात सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में शामली से डॉ. अतुल व रोहतक से डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विकास सैनी, डॉ. विजय, दीपक, जोगोंद्र सैनी व पुलिस के जवान शामिल रहै। -धीरेंद्र खडगटा, उपायुक्त, रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed