फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fetal gender test busted, six including female doctor from Rohtak city arrested

Rohtak News: भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, रोहतक शहर की महिला डॉक्टर समेत छह दबोचे

Thu, 19 Dec 2024 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fetal gender test busted, six including female doctor from Rohtak city arrested
18 सीटीके 51 - यूपी के बागपत जिले के गांव सरूरपुर में भ्रूण लिंग जांच गिरोह के ​खिलाफ कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सरूरपुर में चल रहे भ्रूण लिंग जांच के धंधे का स्वास्थ्य विभाग रोहतक की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने रोहतक शहर की महिला डॉक्टर समेत छह लोगों को भ्रूण लिंग जांच करते रंगे हाथों पकड़ा है। रोहतक से गर्भवती को यूपी भेजने का काम जाट भवन के पास क्लीनिक चलाने वाली डॉ. रिया सहगल करती थी। इनके पास से पोर्टेबल मशीन व 24 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को रोहतक से गर्भवती महिलाओं को उत्तर प्रदेश के बागपत में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना मिली थी। इस पर उपायुक्त एवं सिविल सर्जन रोहतक ने पीसी एवं पीएनडीटी टीम का गठन किया। टीम ने पुलिस को साथ लेकर बागपत में छापा डाला। इस दौरान रीना व संतोष नाम की दो महिलाओं समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। बागपत के सरूरपुर में साहिब सिंह के घर में पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग जांच हो रही थी। जांच प्रदीप कुमार त्यागी कर रहा था। डॉ. महेंद्र के जरिए यह गर्भवती महिला दो महिलाओं के साथ सरूरपुर भेजी गई थी। जांच के लिए सौदा 65000 रुपये में हुआ था।
विज्ञापन

टीम में नोडल अधिकारी पीएनडीटी डॉ. विश्वजीत राठी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी व डॉ. मोहित गिल, एसएमओ डॉ. संजीव मलिक, डेंटल सर्जन डॉ. विकास सैनी, एएमओ डॉ. विजय शामिल थे। एमपीएचडब्ल्यू रंजीत, आईए दीपक शर्मा, जोगिंदर, एचसी राजेश बलहारा व पुलिस के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 को फेल हो गई थी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागपत में चल रहे भ्रूण लिंग जांच के धंधे का भंडाफोड़ करने के लिए 14 दिसंबर को भी छापा डाला था। उस समय गिरोह के सदस्य को स्वास्थ्य विभाग की टीम का साथी उनके बीच में होने का शक हो गया था। इसके चलते गिरोह के सदस्यों ने जांच करने से इन्कार करते हुए 17 दिसंबर का समय दिया था।
वाया दिल्ली से बागपत पहुंची
क्लीनिक संचालक डॉ. रिया सहगल ने डॉ. महेंद्र काे गर्भवती का नंबर दिया। इसके बाद तय समय पर रीना नाम की महिला दिल्ली बाईपास आई। यहां वह गर्भवती के साथ गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद पीरागढ़ी में गिरोह की दूसरी महिला सदस्य संतोष भी गाड़ी में सवार हो गई। रास्ते में इन्होंने एक और गर्भवती को भी साथ में लिया। पीरागढ़ी में ही इन्होंने गाड़ी रोकी। रोहतक से गर्भवती जिस गाड़ी में आई थी, उसे ट्रोनिका सिटी यूपी में छोड़ा और यहां से राहुल भाटी को साथ लिया। बाद में डॉ. प्रदीप कुमार त्यागी नाम का युवक सभी को बागपत के गांव सरूरपुर में ले गया। यहां साहिब सिंह के घर में पोर्टेबल मशीन से प्रदीप कुमार त्यागी ने भ्रूण लिंग जांच की। यहां शिवराज नाम का व्यक्ति भी मौजूद था। इसके बाद टीम ने सभी को धर दबोचा। जांच में राहुल भाटी के पास से 16 हजार रुपये व प्रदीप कुमार त्यागी से 8 हजार रुपये बरामद हुए।

विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरूरपुर में छापा डाला। यहां से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ छह लोगों को नकदी के साथ पकड़ा है, जबकि कुछ लोग पकड़ में नहीं आए। इनके नाम भी पुलिस को दे दिए गए हैं। गिरोह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया गया है। जाट भवन के पास क्लीनिक चलाने वाली महिला चिकित्सक का इसमें मुख्य रोल है। उसका नाम भी शिकायत में दे दिया गया है।
- डॉ. रमेश चंद्र आर्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed