{"_id":"6738fcd30b6a9b8a240c6a97","slug":"female-tenant-beaten-in-the-name-of-vacating-the-house-rohtak-news-c-17-roh1019-545826-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला किरायेदार को मकान खाली करने के नाम पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला किरायेदार को मकान खाली करने के नाम पर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की शिवाजी कॉलोनी में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के मकान में रह रही महिला किरायेदार को मकान खाली करने के नाम पर गली में गिराकर पीटा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के गोपाल गंज निवासी सरिता देवी ने बताया कि वह शिवाजी कॉलोनी में एसआई संजन के मकान में एक साल से किरायेदार है। संजन अब रिटायर हो चुके हैं। पड़ोस की एक आंटी अपने बेटे के साथ आई। बोली मकान खाली करो। सरिता ने कहा कि वह मकान खाली नहीं करेगी। इस बात पर मां-बेटे ने उसे जमकर पीटा। गली में गिराकर मारे। पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे कि उसके बेटे को उठवा देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।