फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Female nursing officer's car in Rohtak, challan issued in Gautam Buddha NagarFemale nursing officer's car in Rohtak, challan issued in Gautam Buddha Nagar

Rohtak News: महिला नर्सिंग ऑफिसर की कार रोहतक में, चालान कटा गौतम बुद्ध नगर में

Wed, 29 Oct 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Female nursing officer's car in Rohtak, challan issued in Gautam Buddha NagarFemale nursing officer's car in Rohtak, challan issued in Gautam Buddha Nagar
45...यूपी की गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से चालान के पास भेजी गई बाइक की फोटो, जिस पर कार का नंबर
रोहतक। एक कार रोहतक में खड़ी है और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसका चालान काट दिया। वजह ड्राइवर ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं,बल्कि हकीकत है,जिसने आराम से नौकरी कर रही एक महिला नर्सिंग ऑफिसर को परेशान कर दिया। भिवानी के सरकारी अस्पताल में कार्यरत मोनिका ने इस गड़बड़ी की एसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन




मंगलवार को पति नरेंद्र के साथ एसपी ऑफिस पहुंचीं नर्सिंग ऑफिसर मोनिका ने बताया कि उनकी 2023मॉडल सफेद रंग की कार एचआर 12एआर1259बहु अकबरपुर में घर पर खड़ी रहती है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने उनके ऑनलाइन चालान बनाकर भेज दिया।
विज्ञापन




20जुलाई2025को किए गए चालान में ऊपर कार लिखा हुआ है, जबकि नीचे कानून की अवहेलना में विद आउट हेलमेट लिखा हुआ है। अटैच की गई फोटो में उनकी कार का नंबर एक मोटरसाइकिल के पीछे लगी प्लेट पर भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेवजह हो रही परेशानी का हल मांगने मोनिका एसपी से मिलीं तो उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को इस फर्जीवाड़े से अवगत कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed