{"_id":"676dbdabb5d2438e1e0b4d39","slug":"female-employee-of-deputy-commissioners-office-cheated-of-rs-345-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-569968-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उपायुक्त कार्यालय की महिला कर्मचारी से 3.45 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उपायुक्त कार्यालय की महिला कर्मचारी से 3.45 लाख की ठगी
Fri, 27 Dec 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी को ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर ठगों ने 3 लाख 45 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला को टेलीग्राम पर लिंक भेजकर व मोबाइल फोन से संदेश भेजकर वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर आर्य नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उपायुक्त कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी दीपिका ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। व्हाट्सएप संदेश मिला। संदेश करने वाली युवती ने एक महिला को होटल टास्क पूरा करने का लिंक भेजा। महिला ने लालच में आकर टास्क पूरा किया तो ठगों ने लालच देने के लिए उसको कई बार पैसे भेज दिए। इसके बाद ज्यादा पैसे कामना का लालच देकर महिला से 3 लाख 45 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद ठगों ने महिला का फोन उठना बंद कर दिया। इसके बाद महिला को धोखाधड़ी का पता लगा लगा और पुलिस को शिकायत दी।