फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Female bank manager dead body found hanging in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: फंदे पर लटका मिला महिला बैंक मैनेजर का शव, भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 12 Sep 2021 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 12:59 AM IST
सार

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला मूलरूप से झारखंड के रांची की रहने वाली थी और बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत थी। शिल्पी सोनम का विवाह छह जून 2014 को झारखंड के जिला रांची के कस्बा हटिया के मोहल्ला हेसाग निवासी राकेश कुमार शर्मा के साथ हुआ था।

विज्ञापन
Female bank manager dead body found hanging in Bahadurgarh
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहादुरगढ़ की पाश कॉलोनी ओमैक्स सिटी में शनिवार को महिला बैंक मैनेजर का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पति भी बैंक मैनेजर है। महिला झारखंड के रांची शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा की अपर बाजार शाखा में कार्यरत थी। आरोपी पति सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की जसौरखेड़ी शाखा, बहादुरगढ़ में मैनेजर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से झारखंड के रांची के रहने वाले राकेश कुमार का परिवार ओमैक्स सिटी में रहता है। शनिवार सुबह राकेश की भतीजी ने चाची शिल्पी सोनम का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। उसने आनन-फानन इसकी जानकारी राकेश को दी। राकेश ने घर पहुंचकर शिल्पी को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर शिल्पी के बड़े भाई दीपक कुमार, छोटे भाई शुभम प्रज्ज्वल और मामा व अन्य रिश्तेदार बहादुरगढ़ पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में झारखंड के रांची के रहने वाले दीपक ने बताया कि उनकी बहन शिल्पी सोनम का विवाह 6 जून 2014 को झारखंड के जिला रांची के कस्बा हटिया के मोहल्ला हेसाग निवासी राकेश कुमार शर्मा के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह के समय शिल्पी सोनम बिहार के जिला सीतामढ़ी के पुपरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत थीं। राकेश कुमार की तैनाती उस समय हरियाणा के सोनीपत में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में थी। शिल्पी ने अपना स्थानांतरण गन्नौर (सोनीपत) में करवा लिया ताकि दोनों साथ रह सकें।

दीपक ने बताया कि स्थानांतरण के कुछ दिन बाद ही उनकी बहन शिल्पी को पता चला कि राकेश नशे का आदी है। वह ड्रग्स भी लेता है। शिल्पी ने जब विरोध किया तो तो राकेश ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

कुछ दिनों बाद शिल्पी को पता चला कि राकेश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। शिल्पी ने जब मायके में यह बताया तो राकेश को समझाने की कोशिश की गई। आखिरकार आजिज आकर शिल्पी ने अपना तबादला झारखंड के रांची में करवा लिया।

4 सितंबर को तीज पर वह रांची से अपने दोनों बच्चों बेटे प्रीत (5), आठ माह की बेटी रीत और राकेश की भतीजी रचना के साथ बहादुरगढ़ आई। बकौल दीपक, शिल्पी ने उन्हें फोन करके बताया था कि उसको पति के कमरे में अन्य महिलाओं की आपत्तिजनक सामग्री मिली। पति से इस बारे में पूछा तो पीटना शुरू कर दिया और फोन भी छीन लिया।

भाई बोला-10 सितंबर को रांची लौटने की कही थी बात
दीपक ने बताया कि शुक्रवार 9 सितंबर को उसने शिल्पी को कई बार फोन किया लेकिन बात नहीं हो पाई। बहुत प्रयास के बाद राकेश ने थोड़ी देर ही बात करवाई। बातचीत में शिल्पी काफी डरी सहमी लगी। दीपक ने बताया कि शिल्पी ने कहा कि मैं शुक्रवार 10 तारीख को आ जाऊंगी।

रांची निवासी दीपक पुत्र दिनेश प्रसाद की शिकायत पर उनकी बहन शिल्पी सोनम की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव उनको सौंप दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - नर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed